सम्बंधित जानकारी
- कोरोना ने फिर डराया, 97 दिन बाद 24 घंटे में मिले 300 से ज्यादा नए मरीज
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 283 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी
- Corona India Update: कोरोना के नए मामले व उपचाराधीन मरीज बढ़े, 220 करोड़ से अधिक खुराकें दीं
- Corona India Update: कोविड संक्रमण के 240 नए मामले, 2335 मरीज उपचाराधीन, 1 की मौत
- बड़ी खबर, चीन की लैब से फैला पूरी दुनिया में कोरोना, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
लगातार दूसरे दिन मिले 300 से ज्यादा नए कोरोना केस, 2791 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 324 नए मामले सामने आए, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2791 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 820 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 254 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। 5 लाख हजार 775 लोग कोरोना की वजह जान गंवा चुके हैं।
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
