सम्बंधित जानकारी
- सावधानी बरतें, H3N2 वायरस को लेकर विशेषज्ञों ने दी बड़ी सलाह
- Covid के बाद चीन में Flu से मचा हाहाकार, कई शहरों में Lockdown की तैयारी, फूटा लोगों का गुस्सा
- देश में कोविड-19 के 456 नए मामले, 3406 एक्टिव मरीज
- COVID-19 : सिगरेट पीने से कोरोनावायरस का कितना खतरा? नॉन स्मोकर्स कितने सेफ? 6 राज्यों में AIIMS की स्टडी में सामने आए डराने वाले फैक्ट
- होली पर खतरे की घंटी, देश में Corona के 326 नए मामले, 67 दिनों बाद 3000 के पार मरीजों की संख्या
सावधान, फिर डरा रहा है कोरोना, 113 दिन बाद 24 घंटे में मिले 500 से ज्यादा मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 113 दिन बाद 24 घंटे में देश में 524 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नए मरीजों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6,318 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से अब तक 4 करोड़ 46 लाख 90 हजार 492 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 56 हजार 093 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 5 लाख 30 हजार 781 लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से 1 मरीज की मौत हुई।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
