रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chhattisgarh: 5 suffocate to death at brick kiln
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 मार्च 2023 (11:00 IST)

ईंट भट्ठे में सो रहे 5 मजदूरों की मौत

ईंट भट्ठे में सो रहे 5 मजदूरों की मौत - Chhattisgarh: 5 suffocate to death at brick kiln
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बीमार हो गया। पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। मामले की जांच जारी है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया ​जिले के गढफूलझर गांव में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात छह मजदूर मिट्टी की ईंटों को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए ढांचे के ऊपर सो गए थे। ढांचे में आग लगी हुई थी।
 
बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उन्हें उठाया, तब वे नहीं जागे। बाद में मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृत मजदूरों के शवों तथा बीमार मजदूर को अस्पताल भेजा।
 
ये भी पढ़ें
117 दिन बाद देश में कोरोना संक्रमण के 618 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4000 पार