सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया पर वायरल इस मार्मिक तस्वीर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप
- कानपुर में बाहर से आए 1200 लोगों को किया क्वारंटाइन
- पथराव की शिकार डॉक्टर ने कहा, नए कानूनी प्रावधान से Covid 19 योद्धाओं को काफी मदद मिलेगी
- कोरोना वायरसः अमेरिका के पड़ोस में चीन की 'मास्क डिप्लोमेसी'
- Corona Virus Live Updates : सरकार ने कोरोना संकट के खिलाफ आंशिक कदम उठाए : सोनिया
राजस्थान में Corona के 47 नए मामले, संख्या पहुंची 1935
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या गुरुवार सुबह बढ़कर 1935 हो गई।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे तक 47 नए मामले आए, जिनमें जोधपुर से 20, जयपुर से 12, नागौर से 10, हनुमानगढ़ व कोटा से दो-दो तथा अजमेर से एक नया मामला सामने आया।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)
