मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona Virus Live Updates : 23 april
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:08 IST)

Corona Virus Live Updates : आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए

Corona Virus Live Updates : आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए - Corona Virus Live Updates : 23 april
नई दिल्ली/ पेरिस। अब तक का सबसे घातक कोरोना वायरस दुनियाभर में 1 लाख से 83 हजार से ज्यादा लोगों को मौत के आगोश में ले चुका है जबकि 26 लाख से ज्यादा लोग इसके संक्रमण के शिकार है। 7 लाख से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं, जो इस बीमारी को हराकर स्वस्थ हुए। भारत में कोरोना से 681 मौतें हो चुकी हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार चला गया है। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी....

-  उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को दिल्ली पुलिस के संक्रमित कर्मियों के इलाज के लिए एक विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया।
- उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में कोविड-19 के 13 नए मामले आने के साथ जिले में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 127 हो गई है।
- कानपुर में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आने के बाद शहर में इसके मामलों की संख्या बढ़कर 94 हो गई।
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
- आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 893 पहुंचा, अब तक 27 लोगों की मौत।
- कैदियों पर निगाह रखने के लिए लोकेशन, वीडियो काल्स की शर्ते अदालतें लगा रही हैं।
- झारखंड के पूर्व मंत्री एनोश एक्का को रांची की अदालत ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई: अधिकारी।
- उत्तर प्रदेश के औरैया का निवासी एक टैक्सी चालक अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी फर्जी प्रमाणपत्र पर गुड़गांव के आधा दर्जन मजदूरों को कई गुना अधिक भाड़े पर इलाहाबाद ले जाते पकड़ा गया है।
- इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कर्मचारियों के अप्रैल महीने के वेतन में कटौती वापस ली, कहा-सरकार की इच्छा के सम्मान में निर्णय किया गया।
- कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे (ईआर) की एक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करने और नए मामलों के सामने आने पर निषिद्ध उपाय अपनाए जाने से राज्य में कोविड-19 के फैलने में कमी आ सकती है।
- कोविड-19: कर्नाटक में 16 नए मामलों की पुष्टि, 9 बेंगलुरु से सामने आए।
- भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा इलाके में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया ।
- महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 70 क्षेत्रों को निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,513, मृतक संख्या 224
- अमेरिका ने भारत से 4000 अमेरिकी नागरिकों को वापस बुलाया।
- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर भारत-म्यामां सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया है और सतर्कता बढ़ा दी है।
- सीडब्ल्यूसी की बैठक में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, केंद्र ने हमें कोई सहायता नहीं दी है। संकट की इस घड़ी में राज्य अपना काम कैसे चलाएगा?
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार कोविड-19 से निपटने में राज्यों की वित्तीय मदद के लिए आगे नहीं आती तो राज्य कमजोर पड़ जाएंगे।
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा, लॉकडाउन की सफलता अंतत: कोविड-19 से निपटने की हमारी क्षमता से परखी जाएगी।
- कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग सफलता के लिए अहम है : मनमोहन सिंह
- सरकार ने कोरोना संकट के खिलाफ आंशिक कदम उठाए, किसानों एवं एमएसएमई को तत्काल राहत दे: सोनिया
- कोविड-19 से इंग्लैंड में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल है भारतीय समुदाय।
- शाहजहांपुर प्रशासन ने कोटा से आये 93 बच्चों सहित 120 लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाए।
- कोरोना वायरस के चलते भारत में 2020 के दौरान धन प्रेषण में 23 प्रतिशत कमी की आशंका।
- नाथुला दर्रे के जरिए मानसरोवर यात्रा का आयोजन, सीमा व्यापार नहीं करेगा सिक्किम।
- देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में एक और मरीज की मौत के बाद महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वालों की तादाद बढ़कर 53 हो गई।
- कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरंभ हो गई जिसमें कोरोना संकट पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।
- राजस्थान में आज कोरोना के 47 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1935 हुई। राज्य में अब तक 27 की मौत, 344 स्वस्थ होकर घर लौटे। 
- न्यूजीलैंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के सिर्फ 3 नए मामले सामने आए, जबकि 2 और लोगों की मौत हो गई। देश में नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,451 तक पहुंच गई है और मरनेवालों की संख्या 16 हो गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक 21393 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 16454 एक्टिव, 4257 स्वस्थ होकर घर लौटे। 681 की मौत।
- महाराष्ट्र में अब प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, ICMR ने दी इजाजत
- पत्रकार अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर मुंबई में 2 अज्ञात लोगों ने किया हमला। 
- अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,583 हो गई है।
- दुनिया भर में कोरोना वायरस से एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई जिसमें करीब दो-तिहाई यूरोप में हुई है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी बैठक।