सम्बंधित जानकारी
- जर्मनी ने Corona virus से भारी नुकसान के लिए चीन को भेजा 149 बिलियन यूरो का बिल
- भारत में Corona से 24 घंटे में 36 लोगों की मौत, 1553 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमित 17,265
- कश्मीर में Corona के 14 नए मामलों के साथ संख्या 368 के पार
- Corona के खिलाफ कुछ लोग जानबूझकर धर्मनिरपेक्षता-सांप्रदायिकता की बातें उठा रहे : जावड़ेकर
- Airtel वितरकों, रिटेल फ्रैंचाइजी के 25,000 कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन देगी
महाराष्ट्र में Corona के 283 नए मामले, संख्या पहुंची 4483
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 283 नए मामले सामने आने के साथ ही सोमवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4483 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में 187 नए मामले सामने आए। टोपे ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 283 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4483 हो गई। इसमें वसई-विरार (मुंबई के बाहरी क्षेत्र) के 22 मामलों के बाद मुंबई के सबसे अधिक 187 मामले शामिल हैं।
सोमवार को जिन अन्य इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आए, उनमें कल्याण और डोंबिवली में 16, ठाणे में 21, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवाड में नौ-नौ, पनवेल में छह, मीरा भायंदर में सात, रायगढ़ में दो, जबकि सतारा, भिवंडी, नागपुर और सोलापुर में एक-एक मामला सामने आया। (भाषा)
