सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से राहत, भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4,255
- Covid India Update: और भी घटे Corona मरीज, 165 नए मामले, 4345 उपचाराधीन, केवल 3 की मौत
- क्या कोरोना वायरस है चीन का घातक जैविक हथियार, 40 साल पहले छपी किताब में छुपा है राज...
- Corona India Update : भारत में कोरोना के 226 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4529 हुई
- Corona India Update: देश में कोविड के 253 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,597 रही
और भी घटे Corona मरीज, संक्रमण के 241 नए मामले, 4244 मरीज उपचाराधीन, मौतें घटीं
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 241 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,190 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,647 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में संक्रमण से मौत के 2 और केरल में 1 मामला सामने आया जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 6 नाम और जोड़े।
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11 की कमी दर्ज की गई है।
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,39,299 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.95 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
