1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 179 new cases of corona in India

भारत में Corona के 179 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 1 की मौत

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,80,936) हो गई है जबकि केरल में 1 व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,726 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर दोनों ही 0.10 प्रतिशत हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।
 
बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,983 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.16 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
राजस्थान में मकर संक्रांति पर पड़ी कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा