सम्बंधित जानकारी
- Covid: कोरोना संक्रमण के 2109 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे
- Covid India Update: Corona अब उतार पर, केवल 2961 नए मामले व 17 की मौत
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 3611 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
- Omicron के नए वैरिएंट XBB2.3 से हड़कंप, 24 राज्यों में फैला वायरस
- देश में Corona के 3962 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36244 हुई
Corona India Update: भारत में कोरोना के 1690 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे
Corona Update: नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 (covid-19) के 1,690 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,406 से कम होकर 19,613 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के गुरुवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,76,599) हो गई है।
संक्रमण से 12 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,31,736 पर पहुंच गई है। इन 12 लोगों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद केरल ने मृतक संख्या में शामिल किया है।
आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी कोरोनावायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 19,613 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.77 फीसदी दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,25,250 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ खुराक दी गई हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
