1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 10649 new cases of corona infection

Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 10649 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

coronavirus
नई दिल्ली। नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 10,649 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 96,442 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई। इन 36 मामलों में वे 4 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।
 
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 96,442 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 64 मामलों की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

अगला लेख
कर्ज में डूबे मैकेनिक ने पत्नी व 2 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी