सम्बंधित जानकारी
- MP : राज्यपाल मंगू भाई पटेल कोरोना पॉजिटिव, भोपाल एम्स में भर्ती
- राहत भरी खबर, 1 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज
- भारत में कोविड-19 के 13,272 नए मामले आए सामने, 1,01,166 एक्टिव मरीज
- जानिए, Corona मानसिक स्वास्थ्य और मस्तिष्क विकारों को कैसे प्रभावित करता है...
- Corona India Update: फिर डराने लगा कोरोना, संक्रमण के 15,754 नए मामले, 47 रोगियों की मौत
देश में कोरोना वायरस के 8,586 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 96,506
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,586 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 57 हजार 546 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 96,506 पर पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 48 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,416 हो गई। इन 48 मामलों में वे छह लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 96,506 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,142 की कमी दर्ज की गई।
दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.31 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 37 लाख 33 हजार 624 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 210.31 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
