1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 15,754 new cases of coronavirus infection in India

Corona India Update: फिर डराने लगा कोरोना, संक्रमण के 15,754 नए मामले, 47 रोगियों की मौत

coronavirus
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 15,754 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,14,618 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,830 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,253 हो गई।
 
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,830 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 647 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में बीते 24 घंटे के दौरान 487 की वृद्धि हुई है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 3.47 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.90 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,36,85,535 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 209.27 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ए मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 39 मामले सामने आए जिनमें से दिल्ली में 8, महाराष्ट्र में 6, कर्नाटक में 4, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 3-3, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में 2-2, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, सिक्किम और उत्तराखंड में मौत का 1-1 मामला सामने आया।(भाषा)
अगला लेख
मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड, भाजपा का दावा-जेल जाएंगे (Live Updates)