1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर

उजला करियर कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग में

एमफिल
- डॉ.जयंतीलाल भंडारी
ND


मैं कम्प्यूटर गेम डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -मोहम्मद इमरान खान, इटारसी (होशंगाबाद)
- वर्तमान समय में कम्प्यूटर, मोबाइल, वीडियो गेम, सीडी प्लेयर आदि में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के गेम बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी आकर्षित करते हैं। गेम डिजाइनिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों को कम्प्यूटर में डिजाइन कर चिप में डालकर विभिन्न इंटरटेनमेंट डिवाइसों में इस्तेमाल किया जाता है। गेमिंग के आकर्षक और उभरते क्षेत्र में करियर की असीमित संभावनाएँ हैं। गेमिंग से जुड़े पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा इंडस्ट्रीयल डिजाइन सेंटर, आईआईटी, पवई, मुंबई तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद में उपलब्ध है।

मैं डेयरी टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया जानकारी प्रदान करें। - महेंद्र यादव, कसडोल (रायपुर)
- डेयरी टेक्नोलॉजी में उज्ज्वल संभावनाएँ हैं। बारहवीं की परीक्षा गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान से उत्तीर्ण करने के उपरांत डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। ये पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा/एमपी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, आणंद, गुजरात/ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्यप्रदेश।

बायोइंफॉर्मेटिक्स का कोर्स पत्राचार माध्यम से कहाँ उपलब्ध है? -मनीष चौरसिया, शमशाबाद
- यह पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से अन्नमलाई विश्वविद्यालय में उपलब्ध है। इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.annamalaiuniversity.ac.in से इस पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पत्राचार द्वारा पर्सोनेल मैनेजमेंट का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? - प्राची कश्यप, धमतरी/ विजय सोनी, भोपाल
- स्नातक के उपरांत पीजी डिप्लोमा इन पर्सोनेल मैनेजमेंट का पत्राचार पाठ्यक्रम डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से किया जा सकता है।

क्या प्राइवेट पोस्ट ग्रेजुएशन करने के उपरांत पीएचडी की जा सकती है? - सविता नामदेव, उज्जैन
- न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक यदि आप स्नातकोत्तर परीक्षा में लाते हैं तो पीएचडी हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2008 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्नों एवं भारतीय संविधान तथा राज व्यवस्था संबंधी प्रश्नों की तैयारी हेतु नवीनतम पैटर्न व नवीनतम सिलेबस के अनुरूप अध्ययन सामग्री कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? - अनामिका खरे, मनावर (धार)/ अरिहंत पीतलिया, जबलपुर
- मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2008 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्नों एवं भारतीय संविधान व राज व्यवस्था संबंधी प्रश्नों की तैयारी हेतु नवीनतम पाठ्यक्रम एवं पैटर्न के अनुरूप अध्ययन सामग्री मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान केंद्रित मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका के नवंबर 2008 अंक में देखी जा सकती है।

मानचित्र कला के एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सुविधा कहाँ उपलब्ध है?- संजीव गुप्ता, हरदा
- मानचित्र कला के एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सुविधा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में उपलब्ध है।

मैं मॉडलिंग के क्षेत्र में उजला करियर बनाना चाहता/चाहती हूँ। कृपया प्रशिक्षण संस्थानों के वेबसाइट पते बताएँ। -रोहित सोनी, आलीराजपुर/ -डिम्पल खन्ना, इंदौर
- मॉडलिंग में उजला करियर बनाने के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ट्रेनिंग जरूरी है। प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी हेतु इन वेबसाइटों को देखें। www.supermodels4u.com
www.fashionindia.net
www.benchmarkmodels.net

बायो कैमेस्ट्री में एमएससी करने के बाद रोजगार के क्या अवसर हैं? - राजेश मकवाना, ग्वालियर
- फार्मास्युटिकल्स, फूड बेवरेजेस एवं एग्रीकल्चर इंडस्ट्री में इस विषय के जानकारों की माँग बराबर बनी रहती है। इसके अलावा मेडिकल रिसर्च एवं डेवलपमेंट, टीचिंग एवं कंसल्टिंग में करियर बनाने के लिए पीएचडी उपयोगी है।

मैं पत्राचार माध्यम से हिन्दी साहित्य में एमफिल करना चाहती हूँ। इस हेतु प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। - विद्या भावसार, देवास
आप बीआर आम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय हैदराबाद/ राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, मैसूर/ इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से उक्त पाठ्यक्रम कर सकती हैं।