नहीं पड़ोगे ठंडे तभी करोगे ठंडा
एक जापानी कथा है। एक बार एक बस में दो यात्री सफर कर रहे थे। उन दिनों सर्दियों का मौसम था, इसलिए दोनों इसी विषय पर बात करने लगे। एक यात्री शेखी बघारता हुआ बोला- ये भी कोई ठंड है। ठंड तो हमारे उत्तरी क्षेत्र में पड़ती है।
ठंड के दिनों में तो हम खाना भी नहीं खा पाते, क्योंकि खाना जम जाता है और बर्फ के कारण सारे बर्तन मेज पर चिपक जाते हैं। दूसरा यात्री जब उसकी बात सुनकर हैरानी से उसकी ओर देखने लगा तो वह आगे बोला- अरे, तुम इतनी-सी बात पर हैरान हो रहे हो। आगे तो सुनो।
ठंड के दिनों में तो हम लोग एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं कर पाते, क्योंकि पहले तो बोलने के लिए मुँह ही नहीं खुलते और दूसरे, जैसे-तैसे बोलो भी तो मुँह से निकले शब्द दूसरे के कानों तक पहुँचने से पहले ही बीच में जम जाते हैं। दूसरा यात्री- तब तो तुम्हारे यहाँ बसंत के मौसम में बहुत शोरगुल होता होगा।
पहला यात्री- ऐसा क्यों? दूसरा- क्योंकि बसंत में वे जमे हुए शब्द पिघल-पिघलकर कानों से टकराते जो होंगे।
दोस्तो, वह यात्री भले ही फेंक रहा था, लेकिन उसकी बात में एक तथ्य तो था कि ठंड में ठिठुरने के अलावा दूसरे बोल आसानी से फूटते ही कहाँ हैं। फूटते भी हैं तो कँपकँपाते हुए। इस मौसम में जब पारा नीचे गिरने के रिकॉर्ड तोड़ रहा है तो हम सभी की लगभग यही स्थिति है। लेकिन एक सीमा तक पारे का नीचे जाना भी लोगों को सुहाता ही है। हाँ, यदि वह सीमा पार कर जाए तो ठंड भी चुभने लगती है।
वैसे ही जब गर्मियों में पारा बहुत ऊपर चला जाए तो गर्मियाँ असहनीय हो जाती हैं, पसीने छूटने लगते हैं। ज्यादा सर्दी में पसीने छूटते तो नहीं, जम जरूर जाते हैं। एक ओर गर्म चीज में से भाप निकलती है तो दूसरी ओर ठंडी बर्फ से भी। गर्म हवा या लू से व्यक्ति झुलसता है तो ठंडी हवाएँ भी उसे झुलसाती हैं।
इसी तरह कार्यक्षेत्र में या दैनंदिन जीवन में जब सक्रियता का पारा बहुत नीचे उतर जाता है तो वहाँ भी बातें जम जाती हैं यानी आगे नहीं बढ़ पातीं, क्योंकि किसी काम के संबंध में निर्णय तेजी से नहीं होते। जहाँ कुछ ज्यादा ही ठंडा करके खाया जाता है, वहाँ ऐसी स्थितियाँ अकसर खड़ी हो जाती हैं।
यदि आपकी भी आदत ठंडा करके खाने की है यानी आप किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते, किसी फैसले पर नहीं पहुँचते तो यह गलत बात नहीं, क्योंकि नीति यही कहती है कि आदमी को कोई भी कदम बहुत सोच- विचार कर उठाना चाहिए, बढ़ाना चाहिए। लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है।
अब गर्म को ठंडा करके खाओ तो समझ में आता है, लेकिन ठंडे को ही और ठंडा करके खाओगे तो कैसे चलेगा? तब तो दिक्कत खड़ी होगी ही ना। लेकिन फिर भी कुछ लोगों की आदत होती है कि हर बात के लिए एक ही फार्मूला अपनाते हैं। वे उन बातों पर भी निर्णय लेने में समय लगाते हैं जिन्हें समय को देखते हुए तुरत-फुरत लिया जाना था। और इसके चलते जब तक उनका निर्णय सामने आता है, तब तक वक्त निकल चुका होता है।
अब ज्यादा ठंडा करोगे तो पाला तो मारेगा ही और पाला मारने के बाद खेत में पानी देने से कोई फायदा नहीं होता। तब तक तो फसल चौपट हो चुकी होती है। जिस तरह एक बार ठंडे हो चुके या फ्रिज में रखे खाने को दोबारा गर्म करके खाने में वह उतना स्वादिष्ट नहीं लगता, उसी तरह वक्त निकलने के बाद फैसला लेकर किया गया काम प्रभावी नहीं होता। कहते भी हैं कि रखोगे ठंडे बस्ते में तो जाएगा सस्ते में, क्योंकि ठंडे बस्ते की चीज शीत जो खा जाती है।
और अंत में, आज 'वेदर पर्सन्स डे' पर फैसला करें कि जीवन में संतुलन बैठाकर चलेंगे। समय और परिस्थिति के अनुसार जल्दी या देर से फैसला करना सीखेंगे। ठंड रखें, लेकिन एक सीमा से ज्यादा नहीं। और गर्मी दिखाएँ तो भी एक सीमा तक। पारा जब ज्यादा ऊपर हो तो नीचे और जब ज्यादा नीचे हो तो ऊपर लाएँ।
यदि आप यह जान-समझ गए तो फिर आपको कभी ठंडी आँहें नहीं भरना पड़ेंगी, ठंडी साँस नहीं लेना पड़ेगी। आप ठंडे नहीं पड़ेंगे, बल्कि अपने काम से दूसरों को ठंडा कर देंगे। अरे भई, इस पिघली हुई आइसक्रीम को जरा फ्रिज में तो रख देना।

| |