चेहरा है वही तो बाकी सब सही
विक्रम को किस्सा सुनाते हुए वेताल बोला कि एक बार उज्जयिनी के एक सेठ के पुत्र गंधर्वसेन का दिल एक कन्या पर आ गया। उसने देवी के मंदिर में जाकर मनौती की कि यदि उस कन्या से मेरा विवाह हो गया तो मैं विवाह के एक माह बाद अपना शीश काटकर तेरे चरणों में अर्पित कर दूँगा।
देवी ने उसकी सुन ली और उसका विवाह उस कन्या से हो गया। सुखपूर्वक एक माह बीतने बाद गंधर्वसेन को अपनी प्रतिज्ञा याद आई। वह अपने जिगरी दोस्त देवदत्त और पत्नी रूपमती को लेकर मंदिर गया और उन्हें बाहर खड़ा करके देवी के चरणों में अपना शीश चढ़ा दिया।
जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आया तो देवदत्त उसे देखने अंदर गया। वहाँ का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया। उसने सोचा कि यदि वह इस घटना की चर्चा बाहर करेगा तो लोग कहेंगे निश्चित ही उसने अपने मित्र की पत्नी की लालसा में उसका वध कर दिया। लोक भय से उसने भी अपना शीश देवी को चढ़ा दिया। इससे प्रसन्न होकर देवी ने दोनों को जीवित कर दिया।
लेकिन संयोगवश गंधर्वसेन का सिर देवदत्त के और देवदत्त का सिर गंधर्वसेन के शरीर से जुड़ गया। इतना कहकर वेताल बोला- अब राजा विक्रम, तुम बताओ कि रूपमती किसे अपना पति माने। बता नहीं तो मैं तेरे सिर के हजारों टुकड़े हो जाएँगे।
विक्रम बोला- रूपमती उस शरीर को अपना पति माने जिस पर गंधर्वसेन का चेहरा लगा है, क्योंकि चेहरा ही मनुष्य की पहचान होता है। बाकी शरीर तो आँखों के अधीन होता है। जैसा आँखें आदेश देती हैं, वैसा शरीर पालन करता है। इस तरह रूपमती को गंधर्वसेन का ही प्यार मिलेगा। यह सुनकर वेताल ने कहा कि तुम सही कहते हो। और वह उड़कर फिर से पेड़ पर जा लटका।
दोस्तो, सही तो है। चेहरे से ही किसी व्यक्ति की पहचान होती है। इसे परिचय पत्र की संज्ञा दी गई है। इसलिए कहते हैं कि व्यक्ति को अपना चेहरा नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि चेहरा बदलने से पहचान और पहचान बदलने से छवि बदल जाती है। तब वही व्यक्ति लोगों की आँखों में खटकने लगता है, जो कि किसी समय उनकी आँखों का तारा था।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चेहरा बदलने का अर्थ है व्यक्तित्व का बदलना। यदि आप सदाचारी की जगह दुराचारी बन जाते हैं, सद्गुण छोड़कर दुर्गुण अपना लेते हैं, तो बदलते व्यक्तित्व का सीधा असर चेहरे पर पड़ता है क्योंकि चेहरा मन का दर्पण होता है। जो आपके अंदर है, वह चेहरे पर आ जाता है।
और आपका वही चेहरा, वही सूरत जो पहले प्रिय लगती थी, आँखों में चुभने लगती है। यही कारण है कि वे व्यक्तिगत या व्यावसायिक रिश्ते जिनके बारे में यह कहा-सुना जाता था कि उनका टूटना मुश्किल है, वे एक-दूजे के लिए बने हैं, एक दिन वे रिश्ते टूट जाते हैं, बिखर जाते हैं।
जब समय के साथ उनमें से कोई अपना चेहरा बदलता है, रूप बदलता है, तो दूसरे को वह व्यक्ति अनजान लगने लगता है और अनजान के साथ एक जान कैसे हो सकते हैं। तब तो रास्ते अलग ही होंगे ना। इसलिए यदि आप अपने रिश्तों को बनाकर, बचाकर रखना चाहते हैं तो अपना चेहरा न बदलें। अगर चेहरा रहेगा वही, तो बाकी सबकुछ भी रहेगा सही।
चेहरे यानी सूरत का सीधा संबंध सीरत से होता है। सीरत यानी आपका व्यक्तित्व, आचरण, संस्कार। जब आपका व्यक्तित्व श्रेष्ठ गुणों से युक्त होगा, तो उसमें स्थिरता रहेगी। और जब व्यक्तित्व स्थिर रहेगा तो सूरत भी स्थिर रहेगी। इसलिए कहते हैं कि सूरत नहीं सीरत देखना चाहिए। तब आप सामने वाले की आँखों में झाँककर यह जान जाते हैं कि उसके भीतर क्या चल रहा है। इसके बाद रिश्तों में कभी कोई धोखा, कोई गड़बड़ नहीं होती।
दूसरी ओर मनुष्य के सिर में मस्तिष्क यानी वह भाग होता है, जिससे संपूर्ण शरीर नियंत्रित होता है। निश्चित ही विक्रम भी यही कहना चाहता था कि जिसका सिर, शरीर भी उसी का। यदि सिर यानी मस्तिष्क बदल गया तो बाकी कोई मायने नहीं रखता।
इसलिए यदि दिमाग ठीक रहे,स्थिर रहे तो रिश्ते भी वैसे ही बने रहते हैं। दिमाग फिरने से सबकुछ फिर जाता है। इसलिए आप अपने दिमाग पर नियंत्रण रखें, बाकी नियंत्रण तो दिमाग खुद ही रख लेगा। क्या कहा! चेहरा बदल गया? नहीं भई, ये तो उम्र का असर है।

| |