1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. maruti suzuki small ev cars launch charging network e vitara ev strategy india

Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

maruti cars
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक कारों को छोटे सेगमेंट तक ले जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने से पहले देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के पर्याप्त विस्तार का इंतजार करेगी। टाइम्स इंडिया की एक खबर के मुताबिक  Maruti Suzuki भविष्य में छोटे EV सेगमेंट को भी बड़े पैमाने पर टारगेट कर सकती है।

हालांकि, कंपनी के अनुसार इन मॉडलों की लॉन्चिंग का विस्तार देश में चार्जिंग नेटवर्क की उपलब्धता से जुड़ा रहेगा।  मारुति सुजुकी के एमडी और CEO Hisashi Takeuchi ने कंपनी की Annual General Meeting (AGM) में कहा कि देशभर में चार्जिंग नेटवर्क पर्याप्त रूप से विकसित होने के बाद कंपनी छोटे सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारें पेश करेगी।

e Vitara से हुई EV सेगमेंट में एंट्री

 
Maruti Suzuki ने इस साल भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बाजार में e Vitara के साथ कदम रखा है। यह एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है, जिसका उत्पादन गुजरात के हंसलपुर स्थित कंपनी के प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी फिलहाल तेजी से कई नए EV मॉडल लॉन्च करने के बजाय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है। Maruti का मानना है कि EV को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध चार्जिंग नेटवर्क बेहद जरूरी है।

1,100 से ज्यादा शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट

 
Maruti Suzuki चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने के लिए 13 Charge Point Operators (CPOs) के साथ साझेदारी कर रही है। कंपनी के मुताबिक, देश के 1,100 से ज्यादा शहरों में 2,000 से अधिक एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं।
 
कंपनी की लंबी अवधि की योजना दशक के अंत तक 1 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बनाने की है। इसमें हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करना भी शामिल है।
 

छोटी EV कारों की मांग पर Maruti की नजर

 
Maruti Suzuki का छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने का फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी की पारंपरिक एंट्री-लेवल कारों की मांग भी मजबूत बनी हुई है। Hisashi Takeuchi के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के बीच कंपनी की छोटी कारों की बिक्री में 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
अगला लेख
Reliance का Ice Cream Market में बड़ा दांव! ₹10 से शुरू होगी Bombay Creamery की आइसक्रीम, जानें क्या है खास