1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. mg hector tomahawk phev launched price range baas battery 2026

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV
MG Hector Tomahawk PHEV
JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर प्लग-इन हाइब्रिड SUV Hector Tomahawk PHEV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.70 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ भी पेश किया है, जिसमें SUV की शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपये है और बैटरी के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा।

115 KM से ज्यादा चलेगी सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में

MG Hector Tomahawk PHEV को कंपनी के ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड Atkinson Cycle पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 101 BHP की पावर और 125 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 20.5 kWh बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इलेक्ट्रिक मोटर 198 BHP की पावर और 237 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक, SUV प्योर इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। वहीं, फुल टैंक पेट्रोल और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1100 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
 

चार ड्राइविंग मोड मिलेंगे

 
Hector Tomahawk PHEV में चार ड्राइविंग मोड दिए गए हैं—
 
EV Mode: इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देती है।
Series Hybrid: पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करता है।
Parallel Hybrid: इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर पहियों को पावर देते हैं।
Engine Direct Drive: इंजन सीधे पहियों को पावर देता है, जिससे पावर लॉस कम करने में मदद मिलती है।
 
SUV ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से अपने आप सबसे उपयुक्त मोड का चयन कर सकती है।
 

चार्जिंग में कितना समय लगेगा?

MG Hector Tomahawk PHEV के साथ 3.3 kW AC चार्जर दिया गया है। इससे बैटरी को 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 7.5 घंटे लगते हैं। वहीं, 25 kW DC चार्जर की मदद से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 35 मिनट लगते हैं।
 

नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

 
Hector Tomahawk PHEV की बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी।
 
  • MG Hector Tomahawk PHEV की कीमत
  • वेरिएंट कीमत
  • Exclusive 7S ₹25.70 लाख
  • Exclusive 7S BaaS ₹21.79 लाख + ₹3.20/km
  • Essence 7S ₹27.80 लाख
  • Essence 7S BaaS ₹23.89 लाख + ₹3.20/km
 
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
अगला लेख
'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे', CM योगी की सौगात से भावुक हुईं बुजुर्ग महिलाएं, बोलीं- अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा