गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. supernatural izombie actress carrie anne fleming dies at 51
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (16:35 IST)

'आईजॉम्बी' एक्ट्रेस कैरी ऐनी फ्लेमिंग का निधन, 51 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

Carrie Anne Fleming death
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अमेरिकन सीरीज 'आईजॉम्बी' और 'सुपरनैचुरल' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कैरी ऐनी फ्लेमिंग का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कैरी के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेत्री लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और 26 फरवरी, 2026 को कनाडा में उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
कैरी के प्रतिनिधि ने उनके अंतिम पलों की जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट्रेस ने अपने प्रियजनों की मौजूदगी में बेहद शांतिपूर्वक तरीके से इस दुनिया से विदा ली। उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और एक दयालु इंसान के रूप में याद किया जाएगा।
16 अगस्त, 1974 को नोवा स्कोटिया में जन्मी कैरी ऐनी फ्लेमिंग ने अपनी कला की शुरुआत ब्रिटिश कोलंबिया से की थी। उन्होंने विक्टोरिया के 'कैलीडोस्कोप थिएटर' में अभिनय की बारीकियां सीखीं। उन्होंने 'वाइपर' जैसे शो और एडम सैंडलर की मशहूर फिल्म 'हैप्पी गिलमोर' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन असली पहचान उन्हें हॉरर और थ्रिलर टीवी शो से मिली।
 
कैरी को टीवी की दुनिया में 'हॉरर स्टार' के रूप में देखा जाता था। उन्होंने 'मास्टर्स ऑफ हॉरर', 'द टूथ फेयरी' और 'ब्लडसकर्स' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी एक अलग जगह बनाई थी। कैरी ऐनी फ्लेमिंग का सबसे यादगार किरदार 'सुपरनैचुरल' में कैरेन सिंगर का था। वह शो के चहेते किरदार बॉबी सिंगर (जिम बीवर) की पत्नी के रूप में नजर आई थीं। 
 
कैरी के निधन पर उनके ऑन-स्क्रीन पति जिम बीवर ने एक भावुक पोस्ट साझा किया। जिम ने लिखा, वह जीवंतता, सद्भावना और अद्भुत स्वभाव का पावरहाउस थीं। उनकी हंसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे सेट पर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई क्योंकि उनकी बेटियों के नाम बिल्कुल एक जैसे थे।
 
कैरी सिर्फ एक टीवी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मंझी हुई थिएटर कलाकार भी थीं। उन्होंने 'रोमियो एंड जूलियट', 'स्टील मैग्नलियास' और 'नॉइजेस ऑफ' जैसे क्लासिक नाटकों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
ये भी पढ़ें
श्रीलीला ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोलीं- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है