शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana praises dhurandhar 2 ranveer singh performance
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (12:37 IST)

आयुष्मान खुराना भी हुए 'धुरंधर 2' के मुरीद, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बताया GOAT

Dhurandhar 2 Box Office Collection
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को दुनियाभर में जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के महज कुछ ही दिनों के भीतर इसने बॉक्स ऑफिस के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।दर्शकों और क्रिटिक्स के साथ ही सेलेब्स भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 
आयुष्मान खुराना भी 'धुरंधर 2' के मुरीद हो गए हैं। फिल्म देखने के बाद आयुष्मान खुराना खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, इसे देखे तीन दिन हो गए हैं और मैं अभी तक इसके प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाया हूं। #Dhurandhar2. 
 
आयुष्मान ने लिखा, हम आदित्य धर के युग में जी रहे हैं। अगर आपको लगता है कि वह केवल एक खास जॉनर के मास्टर हैं, तो आप गलत हैं। फिल्म के बीट्स, ग्राफ, और हर विभाग के बीच जो तालमेल है, वह दिखाता है कि वह किसी भी जॉनर में कमाल कर सकते हैं। वह एक अलग स्तर के 'मल्टीडायमेंशनल' फिल्ममेकर हैं।
 
रणवीर सिंह की तारीफ में आयुष्मान ने आगे लिखा, मेरे बेहद प्रतिभाशाली समकालीन रणवीर सिंह, अपनी 'GOAT' यात्रा पर हैं। क्या शानदार और कमाल की परफॉर्मेंस दी है! वह न केवल ल्यारी के शेर बने, बल्कि हिंदी सिनेमा के शेर साबित हुए हैं। अर्जुन रामपाल की शालीनता, आर माधवन सर की बारीकियां और सारा अर्जुन की खूबसूरती लाजवाब है। संजय दत्त सर का स्वैग, गौरव गेरा का प्यारा अंदाज और राकेश बेदी सर ने अपने चालाक किरदार को बखूबी निभाया। हिंदी सिनेमा पिछले 2 महीनों में फिर से अपने शिखर पर पहुंच गया है।
 
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो आंकड़े पेश किए हैं, वे अविश्वसनीय हैं। Sacnilk और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार तक घरेलू बाजार में 454.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 691 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसे 'दंगल' और 'जवान' जैसी फिल्मों की लीग में खड़ा करता है।
 
ये भी पढ़ें
बचपन में नास्तिक थीं कंगना रनौट, इस तरह जागी हिंदू धर्म में आस्था