1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madhu mantena becomes father at 50 ira trivedi welcome baby boy
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (11:22 IST)

50 साल की उम्र में पहली बार पिता बने गजनी के प्रोड्यूसर मधु मंटेना, बोले- दिव्य आशीर्वाद के लिए धन्यवाद

Madhu Mantena becomes father
फिल्म इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना 50 साल की उम्र में पहली बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने 21 मार्च को बच्चे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी साझा करते हुए मधु मंटेना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। 
 
मधु मंटेना ने अपने बच्चे के पैरों के निशान की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, कृष्णा जी, इस दिव्य आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हमारे जीवन को प्रेम और प्रकाश से भर दिया। इरा और मैंने नवरात्रि और ईद के पावन दिन अपने बेबी का स्वागत किया।
 
हालांकि इरा और मधु ने अपने बच्चे का जेंडर रिवील नहीं किया है। इस खबर के सामने आते ही रवीना टंडन, पुल्कित सम्राट, राजकुमार राव और नरगिस फाखरी जैसे सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी है।
 
बता दें कि मधु मंटेना की पहली शादी साल 2015 में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता से हुई थी। शादी के चार साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद मधु ने साल 2023 में इरा त्रिवेदी संग दूसरी शादी रचाई। 
 
मकर संक्रांति पर दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
इस साल जनवरी में मकर संक्रांति के मौके पर कपल ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। व्हाइट आउटफिट में इरा का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तभी से फैंस इस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
मधु मंटेना बॉलीवुड के उन चुनिंदा निर्माताओं में से हैं जिन्होंने 'गजनी', 'क्वीन' और 'उड़ता पंजाब' जैसी मील का पत्थर साबित होने वाली फिल्में दी हैं। फिलहाल वह अपने अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट्स और 'रामायण' जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इरा त्रिवेदी एक जानी-मानी योग आचार्य और लेखिका हैं।
ये भी पढ़ें
जया प्रदा ने 'धुरंधर 2' को बताया ऐतिहासिक फिल्म, आलोचकों को दिया करारा जवाब