गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut calls aditya dhar superstar director after dhurandhar 2 success
Last Modified: रविवार, 22 मार्च 2026 (17:10 IST)

कंगना रनौट ने आदित्य धर को बताया 'सुपरस्टार डायरेक्टर, धुरंधर 2 की सक्सेस पर खुलकर की तारीफ

Dhurandhar The Revenge box office collection
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सुनामी और चौतरफा मिल रही तारीफों के बीच बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौट ने भी आदित्य धर की जमकर सराहना की है।
 
कंगना रनौट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदित्य धर को एक 'सुपरस्टार फिल्ममेकर' करार दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर‍ लिखा, धुरंधर की सक्सेस की सबसे बेस्ट चीज आदित्य धर रहे हैं। एक सुपरस्टार डायरेक्टर, जो अब पूरी तरह अपनी जगह बना चुके हैं। 
 
कंगना ने लिखा, हॉलीवुड के सुपरस्टार डायरेक्टर, किसी भी सुपरस्टार एक्टर से बेहतर होते हैं, जैसे नोलन, स्पिलबर्ग, टैरेंटिनो। हम कभी अपने फिल्ममेकर्स को उतनी इज्जत और क्रेडिट नहीं देते। वो सबसे ज्यादा काम करते हैं, कम पैसे लेते हैं और फिर सुपरस्टार से बुली होते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, इसका नतीजा ये होता है कि मैं आजतक किसी यंग बच्चे से नहीं मिली, जो इंसाइडर या आउटसाइडर हो- जिसका फिल्ममेकर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी या टेक्नीशियन बनने का सपना हो। हर कोई खुद को टैलेंटेड बताता है, लेकिन वो सभी एक्टर बनना चातहे हैं। यह एक सुपरस्टार फिल्ममेकर है, जो किसी भी हीरो से ज्यादा शाइन कर रहा है। आज कई यंग बच्चे इनकी कहानी देख रहे हैं, जो उन्हें उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित करेगी और फिल्म इंडस्ट्री को और भी ऊंचाई पर लेकर जाएगी। आदित्य धर सर को सलाम।
 
बता दें कि रिलीज के तीसरे दिन (शनिवार) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने महज 3 दिनों में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 113 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 
ये भी पढ़ें
The 50 के विनर बने शिव ठाकरे, फैन को मिले 50 लाख रुपए