1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. chumbak series neena gupta advice sandipa dhar on set

'चुंबक' के सेट पर संदीपा धर को मिली नीना गुप्ता से खास सलाह, बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Chumbak web series
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'चुंबक' में दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता के साथ संदीपा धर के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में संदीपा ने 'चुंबक' के सेट से एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। संदीपा धर ने साझा किया कि शूटिंग के दौरान नीना गुप्ता ने उन्हें करियर को लेकर एक बेहद जमीन से जुड़ी सलाह दी। 
 
संदीपा ने सेट पर हुई बातचीत को याद करते हुए बताया कि नीना का काम और किस्मत को लेकर नजरिा उन पर गहारा असर छोड़ गया। इस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, नीना गुप्ता मुझसे अक्सर कहती हैं कि उन्होंने एक छोसी सी स्टूडेंट फिल्म की थी, और उसी की वजह से उन्हें 'बधाई हो' मिली।
वो कहती हैं कि कौन-सी फिल्म, कौन देखेगा और कहां देखेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। तुम्हारा काम एक एक्टर के दौर पर, बस काम करते रहना है और अच्छा काम करना है, ताकि कहीं न कहीं कोई तुम्हें देखे और सोचे कि शायद तुम किसी और प्रोजेक्ट के लिए सही हो। 
 
संदीपा, जो हाल ही में फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नैना के चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आई थीं, इस सलाह को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मान रही हैं। आज के 'इंस्टेंट फेम' वाले दौर में, जहां कलाकार जल्दी सफलता की चाह रखते हैं, नीना गुप्ता का यह अनुभव धैर्य और निरंतरता की अहमियत सिखाता है।
 
आतिश कपाड़िया द्वारा निर्देशित और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित 'चुंबक' एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी ड्रामा है। यह मुंबई के पुराने चॉल और घरों के पड़ोसियों के बीच के अटूट रिश्तों की कहानी है। सीरीज में नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ संदीपा धर, सुमीत व्यास, देवेन भोजानी, अमीरा दस्तूर और अर्जुन बिजलानी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पवन सिंह के भजन 'मईया के आरती' का भक्तों में जबरदस्त क्रेज, यूट्यूबर पर पार किए 127 मिलियन व्यूज