शिल्पा शेट्टी के देसी अवतार ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, सिल्क साड़ी के साथ पहना स्लीवलेस ब्लाउज
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन शिल्पा शेट्टी अपने ग्लैमरस लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। शिल्पा शेटटी को 'साड़ी क्वीन' भी कहा जाता है। एक बार फिर उन्होंने अपने साड़ी तस्वीरों से फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी है।
शिल्पा शेट्टी ने मेटैलिक सिल्वर साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे उन्होंने कंटेम्परेरी ब्लाउज और मैचिंग एक्सेसरीज़ के साथ पेयर किया है।
साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंन गले में स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
शिल्पा शेट्टी ने ग्लोइंग मेकअप, स्मोकी आई और न्यूड लिप्स के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही खुले सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाल उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है।
तस्वीरों में शिल्पा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह हर एक पोज़ में उनकी आत्मविश्वास और सौंदर्य की झलक दिखाई देती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk