1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taha shah badussha nazdeekiyan karan johar film
Last Modified: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (15:19 IST)

हीरामंडी के बाद ताहा शाह बदुशा का धमाका, करण जौहर की 'नजदीकियां' में निभाएंगे मुख्य किरदार

Taha Shah Badussha
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अपनी सादगी और दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले ताहा शाह बदुशा इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। ताहा के हाथ अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। 
 
ताहा शाह बदुशा अब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'नजदीकियां' में लीड रोल निभाने जा रहे हैं। ताहा शाह के लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक उपलब्धि है। ताहा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'गिप्पी' से की थी। 
 
सालों के संघर्ष और 'हीरामंडी' जैसी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, एक बार फिर करण जौहर के साथ काम करना उनके लिए किसी 'फुल-सर्कल' मोमेंट से कम नहीं है। ताहा ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे एक बार फिर उसी बैनर के साथ जुड़कर उत्साहित हैं जिसने उन्हें पहला मौका दिया था।
 
खबरों के अनुसार, फिल्म 'नजदीकियां' एक मॉर्डन रिलेशनशिप ड्रामा होगी। जहां भंसाली की फिल्म में ताहा ने एक ऐतिहासिक और क्लासिक प्रेमी का किरदार निभाया था, वहीं 'नजदीकियां' में वे आज के दौर के युवाओं के रिश्तों, उनकी उलझनों और गहरी भावनाओं को पर्दे पर उतारेंगे। 
 
इस फिल्म में ताहा शाह के साथ एक फ्रेश स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। इसमें निकिता दत्ता, आकांक्षा सिंह और परेश पाहुजा का नाम शामिल है। 
 
ये भी पढ़ें
'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह का धमाकेदार डांस, Fa9la गाने पर मचाया बवाल