1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhurandhar 2 the revenge record opening day box office collection

Dhurandhar 2: The Revenge ने मचाई धूम, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन में बॉलीवुड के बड़े रिकॉर्ड तोड़े

Dhurandhar 2 box office collection
उम्मीद के अनुसार धुरंधर 2 द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, छोटे शहर से लेकर मेट्रो सिटी तक, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक, फिल्म ने सफलता के झंडे फहरा दिए हैं। 
 
फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो जारी नहीं किए हैं, लेकिन Sacnilk Entertainment के अनुसार Dhurandhar 2: The Revenge ने अपने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 
 
यह आंकड़ा फिल्म के पहले दिन के कलेक्शंस का है, जो कि 21,728 शो में हुए थे। कुल मिलाकर, फिल्म ने भारत में 172.63 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि विदेशों में भी 64 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.63 रुपये करोड़ तक पहुंच गया। 
 
Sacnilk Entertainment के अनुसार फिल्म की सफलता का बड़ा कारण उसका हिंदी वर्जन है, जिसने पहले दिन 99.10 करोड़ की कमाई की है, जो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दिखाता है। 
 
फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 2.12 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.16 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन ने 9 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 
 

बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग डे कलेक्शंस में शामिल

Dhurandhar 2: The Revenge ने न केवल अपनी ओपनिंग डे कमाई से बॉलीवुड के बड़े रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि यह अब तक के सबसे बड़े Day 1 ओपनर्स में से एक बन चुकी है। हिंदी वर्जन की 99.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ने जवान (75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। इसने बॉलीवुड के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
 
फिल्म के आंकड़े कहां तक पहुंचेंगे अभी अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन हिंदी वर्जन ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आलिया भट्ट का ऐलान, 'Don’t Be Shy' में आउटसाइडर्स को करेंगी लॉन्च