आलिया भट्ट का ऐलान, 'Don’t Be Shy' में आउटसाइडर्स को करेंगी लॉन्च
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा अपनी 'प्रोड्यूसर' वाली भूमिका को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में आलिया ने अपनी अगली प्रोडक्शन फिल्म 'Dont Be Shy' का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह इस फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से आए युवाओं को मौका देने जा रही हैं।
इवेंट के दौरान होस्ट करण जौहर और आलिया के बीच काफी मजेदार बातचीत हुई। जब करण ने चुटकी लेते हुए कहा कि आलिया अब एक मंझी हुई प्रोड्यूसर बन गई हैं, तो आलिया ने हंसते हुए जवाब दिया, 'हां करण, क्योंकि एक्टर्स को लॉन्च करने का एक सही तरीका होता है।'
जब करण ने सीधा सवाल किया कि क्या उनकी फिल्म की स्टारकास्ट 'आउटसाइडर्स' है? तो आलिया ने 'हां' में जवाब दिया। इस पर करण ने भावुक होते हुए कहा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'
श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'डॉन्ट बी शाई' 20 साल की एक लड़की श्यामली 'शाइ' दास की कहानी है। श्यामली को लगता है कि उसकी लाइफ पूरी तरह सॉर्टेड है, लेकिन तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जहां सब कुछ उसके कंट्रोल से बाहर हो जाता है। यह एक 'कमिंग ऑफ एज' ड्रामा है, जिसे आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट की कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म अक्टूबर 2026 तक रिलीज हो सकती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें