भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के छोटे बेटे काजू का फेस किया रिवील, वीडियो देख फैंस बोले- बिल्कुल पापा पर गया
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद कपल ने आखिरकार अपने लाडले का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। भारती और हर्ष ने एक नए व्लॉग में अपने छोटे बेटे यशवीर, जिसे वे प्यार से 'काजू' बुलाते हैं, का चेहरा आधिकारिक तौर पर रिवील किया।
यशवीर के तीन महीने पूरे होने के खास मौके पर भारती और हर्ष ने एक 'सी-थीम' पार्टी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। एक फिल्मी अंदाज में काउंटडाउन के साथ भारती और हर्ष ने यशवीर के चेहरे से पर्दा हटाया और उस पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की।
फेस रिवील वीडियो में नन्हा यशवीर लाल और सफेद रंग के जम्पर में बेहद क्यूट लग रहा था। जब कैमरा करीब आया, तो वह मुस्कुराता हुआ नजर आया। वीडियो में भारती ने अपने बड़े बेटे गोला के फेस रिवील की यादें भी ताजा कीं, जिससे फैंस काफी भावुक हो गए।
वीडियो सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस का मानना है कि जहां बड़ा बेटा गोला अपनी मां भारती जैसा दिखता है, वहीं छोटा बेटा यशवीर बिल्कुल अपने पिता हर्ष लिंबाचिया और दादाजी पर गया है। एक यूजर ने लिखा, 'काजू का चेहरा काफी मैच्योर है और वह पूरी तरह हर्ष जैसा दिखता है।'
भारती ने साझा किया डिलीवरी का अनुभव
व्लॉग में भारती ने उस सुबह को भी याद किया जब यशवीर का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे अचानक वॉटर ब्रेक होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। भारती ने अपनी घबराहट साझा करते हुए कहा था कि वह रात भर असहज थीं, लेकिन फैंस की दुआओं और ईश्वर के आशीर्वाद से सब कुछ सही रहा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें