1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raja shivaji first look teaser released with dhurandhar the revenge

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ थिएटर में दिखी पहली झलक

Raja Shivaji teaser
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी अपनी महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का दमदार फर्स्ट लुक टीजर को 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक को 'धुरंधर 2' के साथ जोड़ा गया है, जिसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं।
 
इस भव्य फिल्म की पहली झलक सिर्फ थिएटर में ही दिखाई गई, जिससे दर्शकों को भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की कहानी की पहली झलक मिली। इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख ने निभाई है। ‘राजा शिवाजी’ एक ऐसे बेटे की कहानी है, जिसने एक पवित्र संकल्प लिया और बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़े होकर स्वराज्य की नींव रखी।
 
फिल्म में संगीत अजय–अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। निर्माता इस ऐतिहासिक कहानी को एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो भाषाओं की सीमाओं को पार करते हुए भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने लाए।
 
इस फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है और ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह साहस, सम्मान और स्वराज्य के जन्म को बड़े स्तर पर दिखाने का वादा करती है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' हुआ रिलीज