शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pankaj kapur reveal why left direction after mausam film
Last Updated : गुरुवार, 19 मार्च 2026 (17:59 IST)

पंकज कपूर ने खोला राज, बताया क्यों 'मौसम' के बाद नहीं की कोई फिल्म डायरेक्ट?

Pankaj Kapur interview
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने साल 2011 में फिल्म 'मौसम' से निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा था। इस फिल्म में उनके बेटे शाहिद कपूर लीड़ रोल में नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 
 
इसके बाद पंकज कपूर ने दोबारा किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया। निर्देशन के मैदान में उनकी पारी महज एक फिल्म तक ही सीमित रह गई। अब पंकज कपूर ने बताया कि आखिर क्यों 'मौसम' के बाद उन्होंने दोबारा मेगाफोन नहीं थामा। उन्होंने खुलासा किया कि निर्देशन से दुरी 'मौसम' की असफलता के कारण नहीं है। 
एक इंटरव्यू के दौरान पंकज कपूर ने कहा, अगर चीजें मेरे बस में होतीं, तो मैं कल सुबह 9 बजे की शिफ्ट बुला लेता। लेकिन मुझे एक ऐसा सही प्रोड्यूसर चाहिए जिसके सामने जाकर मुझे यह न कहना पड़े कि भाई, मैं फिल्म बनाना चाहता हूं। मेरे पास स्क्रिप्ट्स का पूरा बैंक पड़ा है, जो मैंने 'मौसम' से पहले और उसके बाद भी लिखी हैं।
 
पंकज कपूर ने कहा कि वे अपनी कहानियों के लिए घर-घर जाकर पैसे मांगने या संघर्ष करने वाले मिजाज के व्यक्ति नहीं हैं। उनका कहना है कि उनका स्वभाव एक अभिनेता का है और वे फिल्म निर्माण की वित्तीय पेचीदगियों में फंसना पसंद नहीं करते।
 
पंकज कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते 'स्टार कल्चर' पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफॉर्म केवल 'बड़े नामों' के पीछे भागते हैं, जबकि कहानी की मांग और किरदार की जरूरत को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
 
उन्होंने हॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा, द गॉडफादर के लिए अल पचीनो को तब चुना गया था जब वे कोई बड़े स्टार नहीं थे। निर्देशक ने उन्हें एक नाटक में देखा और उनके पीछे पड़ गए क्योंकि वे उस रोल के लिए फिट थे। पंकज कपूर का मानना है कि बॉलीवुड में कई बार फिल्में इसलिए फ्लॉप होती हैं क्योंकि मेकर्स पैसे कमाने के चक्कर में गलत कास्टिंग कर देते हैं।
 
हिंदी फिल्मों की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या बड़े सितारों वाली हर फिल्म हिट हो रही है? कई ऐसे स्थापित कलाकार हैं जिनकी फिल्में सोमवार तक सिनेमाघरों से उतर जाती हैं। यह किसी टक्कर की वजह से नहीं, बल्कि गलत कास्टिंग और कमजोर कहानी की वजह से होता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के छोटे बेटे काजू का फेस किया रिवील, वीडियो देख फैंस बोले- बिल्कुल पापा पर गया