1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay sethupathi malavika mohanan pocket novel hindi release announcement

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

Pocket Novel Hindi Release
विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी स्टारर 'पॉकेट नोवेल' के मेकर्स ने नया पोस्ट शेयर कर फिल्म के हिंदी रिलीज की घोषणा की है। ऐसे में मच अवेटेड फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है। मशहूर फिल्ममेकर त्यागराजन कुमारराजा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म एक साथ बेहद टैलेंटेड कास्ट को लेकर आती है। 
 
विजय सेतुपति और त्यागराजन कुमारराजा का रियूनियन अपने आप में उत्साह को बढ़ाने वाला है, जिसकी वजह उनकी पिछली कोलैबोरेशन सुपर डीलक्स का असर है। इस फिल्म में विजय ने शिल्पा नाम की ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया है, जो अपने रिश्तों और समाज की उम्मीदों से गुजर रही होती है। 
बता दे कि यह किरदार विजय के करियर में निभाए गए सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक है। एक्टर द्वारा खुद को किसी भी किरदार में ढालने की काबिलियत और उसमें असली भावनाएं जोड़ने वाली परफॉर्मेंस, उनके इस रियूनियन को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती है। अब पॉकेट नोवेल के साथ दर्शक एक बार फिर एक्टर और फिल्म मेकर के क्रिएटिव पक्ष को देख पाएंगे, क्योंकि वे सिनेमा के प्रति अपने अलग तरह के अप्रोच के लिए जाने जाते हैं।  
 
उत्सुकता को जोड़ते हुए विजय सेतुपति एक बार फिर इंडियन सिनेमा के मोस्ट वर्सेटाइल परफॉर्मेंस में से एक बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी बत्ता दशकों से खूब सराहना पाने के साथ, प्लेटफार्म पर व्यूवर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। इससे यह साफ है कि कैसे एक्टर अलग तरह की कहानी और किरदारों के जरिए दर्शकों से जुड़ पा रहे हैं।
 
मालविका मोहनन इस फिल्म में एक और डाइमेंशन जोड़ती है। एक्ट्रेस ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स', 'पेट्टा', 'मास्टर', थंगालन और हृदयपूर्वम जैसी फिल्मों के साथ काम कर इंडियन सिनेमा में अपनी वर्सेटिलिटी का लोहा मनवाया है और इस तरह से एक्ट्रेस के पास एक शानदार और डाइवर्स फिल्मोग्राफी है। इमोशनल गहराई से जुड़े किरदार से लेकर परफॉर्मेंस ड्राइव रोल्स करने तक मालविका ने हमेशा अलग अलग भाषाओं में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दिल जीता है। 
फिल्म में राज बी. शेट्टी भी नजर आएंगे, जो सू फ्रॉम सो, टोबी और गरुड़ गमना वृषभ वाहन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए काफी तारीफें बटोर चुके हैं। अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार कहानी कहने के अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राज बी. शेट्टी फिल्म की स्टारकास्ट में एक और दमदार नाम हैं। वहीं, किशोर कुमार जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिन्हें कांतारा, जेलर और पोन्नियिन सेल्वन जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 
 
इस फिल्म की कमान थियागराजन कुमारराजा के हाथों में है, जिन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे अलग और हटकर फिल्में बनाने वाले निर्देशकों में गिना जाता है। पॉपुलर फिल्ममेकर के साथ सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी की वापसी और इंडियन सिनेमा के कुछ बेहद टैलेंटेड एक्टर्स की टीम से सजी पॉकेट नॉवेल एक अनोखी कहानी पेश करने वाली फिल्म बनती नजर आ रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन