बचपन में नास्तिक थीं कंगना रनौट, इस तरह जागी हिंदू धर्म में आस्था
बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली और विवादों से निडर होकर टकराने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौट 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हिमाचल की वादियों से निकलकर मायानगरी मुंबई के सिंहासन पर बैठने वाली कंगना का यह सफर न केवल संघर्षों से भरा रहा है, बल्कि वैचारिक रूप से भी काफी क्रांतिकारी रहा है।
कंगना ने साल 2006 मं फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह चार राष्ट्रीय पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी है। कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।
कंगना रनौट राजनीति, समाज से लेकर धर्म जैसे मुद्दों पर पर भी अपने विचार साझा करती हैं। बीते दिनों कंगना ने एक पोस्ट में बताया था कि वह हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं मगर बचपन में वह नास्तिक थीं। उनके दादाजी, जो एक प्रशासनिक अधिकारी थे, नास्तिक विचारधारा के थे और भगवान व धर्म पर बहस करते थे। यही कारण था कि कंगना भी बचपन में खुद को नास्तिक मानती थीं।
कंगना ने एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें कुंडलिनी योग के बारे में बताया गया था और उसमें कहा गया था कि यह एक ऐसी विद्या है जिसके बारे में नास्तिक लोग भी काफी उत्सुक रहते हैं। कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, बहुत अच्छी तरह से व्याख्या की गई है। जब मैं बड़ी हो रही थी तब नास्तिक थी और विज्ञान पढ़ रही थी।
उन्होंने लिखा था, कुंडलिनी एक ऐसा कारण था जिसकी वजह से मैं हिंदू धर्म की तरफ आकर्षित हुई। हिंदू धर्म अपनी सभी थिअरीज का प्रैक्टिल करने का मौका देता है जिसने मुझे विभिन्न विद्याओं पर प्रयोग करने की हिम्मद दी। योग के लिए मैंने विवेकानंद का तरीका इस्तेमाल किया।
जब कंगना के इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि आखिर उन्हें बचपन में कैसे पता चला कि वह नास्तिक हैं? इसके जवाब में कंगना ने लिखा था, मेरे दादाजी एक नास्तिक थे और उन्होंने ही मेरे दिमाग में यह धारणा डाली थी। वह काफी पढ़े-लिखे और सफल व्यक्ति थे। उनके पास काफी तेज बुद्धि थी जिसके कारण वह भगवान और धर्मों पर वाद-विवाद करते थे। वह लोगों को विज्ञान को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते थे। किसी तरह उन्होंने भगवान और विज्ञान को अलग कर दिया।
साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू करने वाली कंगना ने पिछले 20 सालों में साबित किया कि टैलेंट किसी नेपोटिज्म का मोहताज नहीं होता। अभिनय के साथ-साथ अब कंगना राजनीति के मैदान में भी सक्रिय हैं। 2024 में हिमाचल की मंडी सीट से सांसद बनने के बाद उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें