गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhurandhar 2 pakistan controversy umar shahid hamid claim
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (13:45 IST)

'धुरंधर: द रिवेंज' का पाकिस्तान कनेक्शन, पाकिस्तानी अफसर का दावा- ये हमारी कहानी है!

Dhurandhar 2 Controversy
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह आगे बढ़ रही है। यह फिल्म अब अपनी कहानी को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गई है। 'धुरंधर 2' की जितनी चर्चा भारत में है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा पाकिस्तान में हो रही है। 
 
हाल ही में पाकिस्तान के सिंध पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) उमर शाहिद हामिद ने एक पॉडकास्ट में 'धुरंधर 2' पर बात की। हामिद, जो खुद कराची के खतरनाक 'लयारी गैंगवार' को खत्म करने वाले मुख्य अधिकारियों में शामिल रहे हैं, ने दावा किया है कि फिल्म की पटकथा उनकी और उनके साथियों की असल जिंदगी की घटनाओं से 'भारी प्रेरणा' लेती है। 
 
उमर शाहिद हामिद ने कहा, धुरंधर 2 को देखकर ऐसा लगता है कि यह हमारी ही कहानी है। फिल्म के कई हिस्से उन वास्तविक ऑपरेशन्स की याद दिलाते हैं जो हमने कराची की सड़कों पर अंजाम दिए थे। ये कहानियां हमारी हैं, ये अनुभव हमारे हैं। 
 
जब होस्ट ने फिल्म के बारे में पूछा तो उमर शाहिद ने कहा, हां, हम आपस में हंसते हुए बात कर रहे थे यह सब तो हमने ल्यारी में देखा है, इससे हम गुजरे हैं। बॉलीवुड अगर इस पर फिल्म बन रहा है तो हमें कुछ तो रॉयल्टी मिलनी चाहिए। लेकिन हमें तो कोई पैसे नहीं मिले हैं।
 
हामिद ने तर्क दिया कि जब कोई फिल्म किसी की असल जिंदगी के संघर्षों और पुलिसिया रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल व्यावसायिक लाभ के लिए करती है, तो उसके असली किरदारों का हक बनता है। बता दें कि उमर शाहिद हामिद खुद एक प्रसिद्ध लेखक हैं और उनके उपन्यास 'The Prisoner' पर भी फिल्म बनने की चर्चा रही है।
 
'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रह गई है, बल्कि भारत-पाकिस्तान के बीच एक नया विमर्श बन गई है। जहां मेकर्स इसे 'असाधारण वास्तविक घटनाओं' पर आधारित बता रहे हैं, वहीं सीमा पार से आ रहे ये बयान फिल्म की प्रमाणिकता पर मुहर लगा रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दिसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल