शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh aditya dhar movie dhurandhar 2 the revenge total box office collection
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (14:46 IST)

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 443 करोड़ रुपये की ओपनिंग, बने नए रिकॉर्ड्स के बादशाह

Dhurandhar 2 Box Office Collection
फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। पेड प्रीव्यू से शुरू हुई इस फिल्म की रफ्तार रविवार तक थमने का नाम नहीं ले रही। कई जगहों पर हालात ऐसे बन गए कि 24 घंटे शो चलाने के बावजूद सीटें कम पड़ गईं। 
 
फिल्म की डिमांड इतनी जबरदस्त है कि थिएटर्स में कैपेसिटी तक फुल हो चुकी है। दर्शकों का क्रेज और फिल्म का कलेक्शन साफ बता रहा है कि यह सिर्फ एक हिट नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
 

रिकॉर्ड्स की झड़ी, सबसे तेज 300 और 400 करोड़ रुपये क्लब

‘धुरंधर 2’ ने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये और 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। जिस स्पीड से यह फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

5 दिन में 443 करोड़ रुपये, हर दिन नया धमाका

फिल्म की कमाई के आंकड़े इसकी सफलता की कहानी खुद बयां करते हैं। बुधवार शाम से शुरू हुए पेड प्रीव्यू के बाद गुरुवार को फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को 81 करोड़ रुपये, शनिवार को 109 करोड़ रुपये और रविवार को 113 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इस तरह सिर्फ पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 443 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
 

थिएटर्स में हाउसफुल का माहौल

फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह इस कदर है कि कई शहरों में देर रात और सुबह के शो भी हाउसफुल जा रहे हैं। सिनेमाघरों में लगातार भीड़ देखने को मिल रही है और टिकट मिलना तक मुश्किल हो गया है। यह क्रेज इस बात का संकेत है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और भी बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
 

अभी तो शुरुआत है, आगे और बड़े रिकॉर्ड संभव

फिल्म की शुरुआत जितनी धमाकेदार रही है, उससे साफ है कि यह सिर्फ शुरुआत है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ का यह रिकॉर्ड तोड़ सफर अभी लंबा चलने वाला है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर्स में अपनी जगह बना सकती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच 'धुरंधर 2' पर बैन की मांग, हाई कोर्ट पहुंचा मामला