गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sreeleela bollywood entry praises kartik aaryan in interview
Last Modified: सोमवार, 23 मार्च 2026 (17:43 IST)

श्रीलीला ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोलीं- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

sreeleela bollywood debut
भारतीय सिनेमा की 'नेशनल क्रश' बन चुकीं श्रीलीला इन दिनों सुर्खियों में हैं। 'गुंटूर कारम' और 'पुष्पा 2' के गाने 'किस्सिक' से तहलका मचाने वाली अभिनेत्री अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। श्रीलीला जल्द ही निर्देशक अनुराग बसु की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रीलीला ने अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन के बारे में खुलकर बात की। वह कार्तिक आर्यन संग काम करने को लेकर खासी उत्साहित हैं। फिलहाल पहली बार बनने जा रही इस जोड़ी को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। 
 
हालांकि फिल्म से जुड़ी कोई भी बातें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ पाई हैं, लेकिन श्री लीला की बातों से थोड़ा-थोड़ा अंदाज़ा मिल गया है। इंटरव्यू के दौरान जब श्रीलीला से कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अभिनेता की खूब सराहना की। 
 
श्रीलीला ने कहा, मुझे लगता है कि कार्तिक काफी सुलझे हुए और समझदार इंसान हैं। यही वजह है कि उनके काम और इंडस्ट्री में उनके अब तक के कठिन सफर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।
उन्होंने आगे कहा कि कार्तिक ने जिस तरह से अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। श्रीलीला के मुताबिक, कार्तिक से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और वह उनके साथ शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
 
फिलहाल अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिलहाल निर्माणाधीन है। साथ ही इस फिल्म को वर्ष 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसमें दर्शक पहली बार श्रीलीला और कार्तिक आर्यन को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें