सम्बंधित जानकारी
- सिद्धार्थ सागर ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, क्या फीस बनी वजह?
- पाकिस्तान में शाहरुख खान का क्रेज, अवैध तरीके से 900 रुपए में दिखाई जा रही 'पठान'
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा को क्यों नहीं मिला बकाया पैसा? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
- शमिता शेट्टी ने ठुकराया था 'लगान' का ऑफर, बहन के बॉलीवुड डेब्यू से इनसिक्योर हो गई थीं शिल्पा
- शादी के बंधन में बंधीं 'बालिका वधू' फेम हंसी परमार
बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हो रही 'पठान' की रफ्तार, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन | shahrukh khan film pathaan box office collection day 8
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। 'पठान' का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का तूफान अभी भी जारी है।
25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़, पांचवे दिन 58.50 करोड़, छठ़े दिन 25.50 करोड़ रुपए और सातवें दिन 21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
फिल्म ने आठवें दिन 17.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पठान का टोटल कलेक्शन 336 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
फिल्म 'पठान' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बनी है। इसके अलावा पठान शाहरुख खान के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
