1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. abdu rozik reveals people consider him as beggar threw money at him

अब्दु रोजिक का छलका दर्द, बोले- एक वक्त लोग मुझ पर पैसे फेंकते थे

bigg boss 16 star
तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 में अपनी क्यूट स्माइल और जिंदादिली से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। अपनी मेहनत के दम पर अब्दु इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं। फैंस अब्दु रोजिक पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 

 
अब्दु रोजिक हाल ही में एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के पॉडकास्ट में खास गेस्ट बनकर पहुंचे। जहा पर मनीष ने हमेशा की तरह अपने पॉडकास्ट में आनेवाले खास सेलिब्रेटी से उनके जीवन से जुड़े खास बात जानने को कोशिश की। मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अब्दु रोजिक का वीडियो जब से अपलोड हुआ हैं लोगों ने अपना ढेर सारा प्यार उड़ेल दिया हैं। 
 
अब्दु ने बताया कि एक वक्त में लोग उनपर धौस जमाते थे और पैसा फेकते थे। अब्दु बताते है कि, हर दिन बाजार में मुझे लोग देखते थे और मुझे पैसे देते थे। कुछ कहते थे अरे! यार जाओ, तुम यहां क्यों आए हो। लोग मुझे पैसे देने के बजाए मुझपर पैसे फेकते थे। मैं स्कूल नही जा पाया।
 
अब्दु ने बताया कि कैसे वह ढाई घंटे पैदल चलकर स्कूल जाते थे और कभी-कभी बर्फ इतनी ज्यादा हो जाती थी कि अब्दु स्कूल तक नही जा पाते थे, आज लोगों से मिल रही इतनी मोह्हबत देखकर अब्दु को यकीन नही हो रहा हैं कि वो अब बड़े स्टार हो गए हैं। 
 
बिग बॉस 16 से मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद खबर आ रही है कि अब्दु रोजिक को बिग ब्रदर यूके के अपकमिंग सीजन का ऑफर मिला है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का सोलफुल ट्रैक 'मेरे सवाल का' हुआ रिलीज