सम्बंधित जानकारी
- डॉन 3 की तैयारी: अमिताभ-शाहरुख के बाद अब रणवीर की बारी
- सनी लियोनी कैनेडी के साथ कान 2023 के रेड कार्पेट पर डेब्यू के लिए तैयार
- The Kerala Story box office collection: द केरल स्टोरी अब 150 करोड़ की ओर, बढ़ते जा रहा है फिल्म के लिए क्रेज
- दीपिका पादुकोण ने टाइम मैगजीन कवर पेज पिक्चर को बनाया अपना इंस्टाग्राम डीपी, लेकिन हिंदी में लिखा अपना नाम
- 'एंड्रॉयड कुंजप्पन वर्जन 5.25 के हिंदी रीमेक और 'सूबेदार' में नजर आएंगे अनिल कपूर
Don 3 करने से Shah Rukh Khan का इंकार, नए डॉन की तलाश में जुटे मेकर्स
पठान के बाद किंग खान का नजरिया बदला, अब डॉन जैसी फिल्में नहीं करना चाहते
- शाहरुख खान ने आखिर डॉन 3 करने से क्यों किया इंकार
- फरहान अख्तर अब रीबूट करेंगे डॉन
- कौन नया स्टार बनेगा डॉन
Don 3 News: कुछ दिनों पहले 'डॉन' के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा था कि डॉन 3 पर काम चल रहा है और वक्त आने पर इस बारे में घोषणा की जाएगी, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉन 3 तो बनेगी, लेकिन शाहरुख खान इसका हिस्सा नहीं होंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान ने डॉन के मेकर्स से कह दिया है कि वे तीसरी बार डॉन बनने के इच्छुक नहीं हैं। 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान अलग किस्म की फिल्में करना चाहते हैं और डॉन उनकी इस कैटेगरी में फिट नहीं बैठती है।
फरहान लंबे समय से डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ उन्होंने इस बारे में काफी बातचीत भी की। शाहरुख दो बार डॉन बन चुके हैं और तीसरी बार भी डॉन बनने के इच्छुक थे, लेकिन पठान के बाद उनका नजरिया बदल गया।
फरहान ने उन्हें यह भी कहा कि वे चाहे तो अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और किसी नए स्टार को लेकर डॉन 3 बना सकते हैं, लेकिन शाहरुख इस पर भी राजी नहीं हुए।
गौरतलब है कि 1978 में अमिताभ बच्चन को लेकर डॉन बनाई गई थी। 2005 में शाहरुख खान को लेकर इसे रीबूट किया गया। इसके बाद इस मूवी का सीक्वल भी शाहरुख को लेकर बनाया गया। सूत्रों के अनुसार फरहान अख्तर अब इसे फिर रीबूट करने का सोच रहे हैं और किसी नए स्टार को लेकर डॉन बनाएंगे।
