ईद 2027 पर बड़े पर्दे पर धमाका मचाएंगे सलमान खान, साउथ हसीना नयनतारा संग किया नई फिल्म का ऐलान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज काफी समय से अटकी हुई है। इस बीच सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा संग नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे है।
वामशी ने 'महर्षि' और 'वारिसु' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्माण मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' (SVC) के तहत किया जा रहा है। यह सलमान की पहली फिल्म होगी जो पूरी तरह से साउथ और नॉर्थ के बड़े कॉम्बिनेशन के साथ तैयार हो रही है।
'जवान' की सफलता के बाद, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अब सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। मुंबई में इस हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए अभी से उत्साहित हैं।
सलमान खान ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए अपने सिग्नेचर अंदाज में लिखा, 'थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद अनाउंस कर दी... चिंता मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही समय आएगा। थोड़ा सब्र रखें... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा।"
ईद और सलमान खान: एक अटूट परंपरा
बॉलीवुड में 'ईद' का मतलब 'सलमान खान' बन चुका है। साल 2009 में 'वांटेड' से शुरू हुआ यह सिलसिला 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'भारत' जैसी फिल्मों के साथ एक परंपरा बन गया है। ईद 2027 की यह घोषणा उसी विरासत को आगे बढ़ाने की एक कोशिश है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें