1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol talk about breaking her no kissing policy after 30 years for the trial
Last Modified: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (11:17 IST)

'द ट्रायल' के लिए काजोल ने तोड़ी अपनी 32 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी, बताई वजह

Kajol no kissing policy
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। काजोल ने अपने 32 साल लंबे करियर में कई ऐसी लकीरें खींची थीं, जिन्हें पार करना उनके लिए नामुमकिन माना जाता था। इनमें से सबसे प्रमुख थी उनकी 'नो-किसिंग पॉलिसी'। 
 
लेकिन साल 2023 में जब काजोल ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा, तो फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। वेब सीरीज 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' में काजोल ने अपने को-स्टार जिशु सेनगुप्ता के साथ एक लिपलॉक सीन देकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
 
अब आखिरकार काजोल ने बताया है कि 'नो किसिंग पॉलिसी' तोड़ने के पीछे क्या वजह थी। मशहूर इन्फ्लुएंसर लिली सिंह के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान काजोल ने इस बोल्ड फैसले पर खुलकर बात की। काजोल ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो, यह उस किरदार (नयोनिका सेनगुप्ता) की जरूरत थी जिसे मैं निभा रही थी। वह सिर्फ एक किस नहीं था, बल्कि उस महिला की भावनाओं, उसकी इच्छाओं और उसके विश्वास का एक हिस्सा था। 
 
काजोल ने स्वीकार किया कि वह सेट पर जाने तक इस सीन को लेकर 'बेहद असहज' थीं। उन्होंने कहा, थ्योरी में तो मुझे यह सही लगा, लेकिन जब सेट पर करने की बारी आई, तो मैं सोच रही थी कि क्या मैं सच में यह कर पाऊंगी या 'कट' बोलकर मना कर दूंगी। अंत में, यह एक प्रोफेशनल कॉल था।
 
पॉडकास्ट के दौरान काजोल ने यह भी साझा किया कि वह अपने फैसलों को लेकर कभी पछतावा नहीं करतीं। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में ही वह बहुत स्पष्ट थीं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने 'जेन-जी' को सलाह देते हुए कहा कि आज सूचनाओं की भरमार है, लेकिन असली चुनौती यह पहचानना है कि आप व्यक्तिगत रूप से क्या चाहते हैं।
 
ता दें कि 'द ट्रायल' मशहूर अमेरिकी सीरीज 'द गुड वाइफ' का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है। इसमें काजोल ने एक ऐसी वकील और पत्नी का किरदार निभाया है जिसका पति एक सेक्स स्कैंडल में फंस जाता है। सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित इस शो ने काजोल को एक गंभीर और परिपक्व अभिनेत्री के रूप में फिर से स्थापित किया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ओम पुरी ने प्रेग्नेंसी में दिया था पहली पत्नी सीमा को धोखा, अन्नू कपूर ने बयां किया बहन का दर्द