1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt wants daughter raha kapoor to become athlete not actress
Last Modified: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (12:32 IST)

राहा के भविष्य को लेकर आलिया भट्ट का बड़ा खुलासा, बताया बेटी को क्या बनाना चाहती हैं?

Alia Bhatt daughter Raha career
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ उनकी आने वाली फिल्में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी बेटी राहा कपूर के भविष्य को लेकर आलिया ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया है। 
 
आमतौर पर स्टार किड्स से एक्टिंग में आने की उम्मीद की जाती है, लेकिन आलिया भट्ट ने हाल ही में बताया कि वह अपनी बेटी राहा को कौनसे करियर फील्ड में देखना पसंद करेंगी। आलिया नहीं चाहती कि उनकी बेटी एक्ट्रेस या फिल्ममेकर बनें।
 
फेमिना को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी 3 साल की बेटी राहा के करियर को लेकर खुलकर बात की। आलिया ने बताया कि वह राहा को एक एथलीट के रूप में देखना पसंद करेंगी। इसके पीछे उन्होंने राहा के स्वभाव और टीम वर्क के प्रति अपने लगाव को वजह बताया।
 
आलिया ने कहा, राहा अभी बहुत छोटी है, लेकिन वह बहुत प्रतिस्पर्धी और एथलेटिक है। वह पूरे समय घर में किसी मधुमक्खी की तरह फुदकती रहती है। मुझे लगता है कि अगर मैं एक्टर नहीं होती, तो मैं किसी टीम स्पोर्ट्स का हिस्सा होती। मुझे टीम वर्क में बहुत मजा आता है और मैं चाहती हूँ कि राहा भी उस टीम भावना और खेल के अनुशासन को सीखे।
 
आलिया ने साफ किया कि मां बनने के बाद उनकी महत्वाकांक्षा कम नहीं हुई है, बल्कि उनके काम करने के तरीके में बदलाव आया है। अब वह 'क्वांटिटी' के बजाय 'क्वालिटी' पर ध्यान दे रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपने शूट शेड्यूल्स को काफी सोच-समझकर प्लान करते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'एक दिन' की रिलीज से पहले आमिर खान ने किया देवेन भोजानी की गुजराती फिल्म को सपोर्ट