1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna vijay deverakonda wedding photos
Last Modified: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (11:14 IST)

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छाई

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding
सिनेमाई पर्दे से शुरू हुई 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' की प्रेम कहानी अब असल जिंदगी में मुकम्मल हो चुकी है। मोस्ट पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी को एक-दूजे के हो गए। कपल ने झीलों की नगरी उदयपुर में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।
 
फैंस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार कपल ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें फैंस संग शेयर कर दी है। इसके साथ ही दोनों ने खास नोट भी लिखा है। 
 
इस शादी की सबसे खास बात दो अलग-अलग परंपराओं का सुंदर मेल रही। सुबह विजय के परिवार के अनुसार पारंपरिक तेलुगु रस्मों से विवाह संपन्न हुआ। वहीं, शाम को रश्मिका की जड़ों का सम्मान करते हुए कोडवा रीति-रिवाजों के साथ फेरे हुए।
 
दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना ने अपने खास दिन के लिए जंग-नारंगी और लाल रंग की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर सोने की धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी।
 
रश्‍मिका ने पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें भारी हार, माथा पट्टी, झुमके और हाथों में सोने की चूड़ियों का सेट शामिल था।
 
दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक धोती और अंगवस्त्रम के साथ लेयर्ड गोल्ड ज्वेलरी कैरी की, जिसमें वे बेहद डैपर नजर आए।
 
तस्वीरों में वरमाला की रस्म सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाली है। शादी के बाद कपल एक खूबसूरत विंटेज कार में बैठा नजर आया, जिसके पीछे 'VIROSH वेडिंग' का हार्ट शेप स्टिकर लगा था। 
 
एक तस्वीर में रश्मिका और विजय एक-दूसरे को गले लगाते और खुशी साझा करते दिख रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, हाय मेरे प्यारों, अब आपसे मिलवाते हैं “मेरे पति”! मिस्टर विजय देवरकोंडा! वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है! 
 
उन्होंने लिखा, वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं जितना मैं सोच भी नहीं सकती! वो आदमी जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो.. वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज़ है, और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूँ! 
 
रश्‍मिका ने लिखा, मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है! मैं सच में खुशकिस्मत हूं! विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द नहीं होते!! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है!!
 
लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, ज़िंदगी - सब कुछ अब बहुत ज़्यादा समझ में आने लगा है - ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो - यह सब देख रहे हो.. इस सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो! मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत एक्साइटेड हूं! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! अब पूरी पार्टी का टाइम है! चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी बिताते हैं!
 
विजय और रश्‍मिका की शादी शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल 100 करीबी मेहमान शामिल हुए। मेहमानों की लिस्ट में टॉलीवुड के चर्चित निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अन्य करीबी दोस्त शामिल थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना भी इस रॉयल वेडिंग में शामिल हुईं। 
 
उदयपुर के इस भव्य समारोह के बाद अब यह कपल हैदराबाद के ताज कृष्णा में 4 मार्च को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा, जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री के जुटने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
'अपनी सबसे अच्छी दोस्त को पत्नी बना लिया', वेडिंग तस्वीरें शेयर कर विजय देवरकोंडा ने लुटाया रश्‍मिका मंदाना पर प्यार