1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pooja bhatt series big girls dont cry trailer out

पूजा भट्ट की सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखेगी लड़कियों की बोडिंग लाइफ

सीरीज एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की कहानी है

Prime Video Web Series
Big Girls Don't Cry Trailer: ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की कहानी है और इसमें सारे मुख्य किरदार यंग लड़कियां हैं। यह सीरीज नित्या मेहरा द्वारा बनाई गई है।
 
इस सीरीज का निर्देशन सुधांशु सरिया, करण कपाड़िया और कोपल नैथानी के साथ नित्या ने किया है। बिग गर्ल्स डोंट क्राई का ट्रेलर 'वंदना वैली' स्कूल में बोर्डिंग लाइफ की एक झलक दिखाता है, जहां सात लड़कियों का एक ग्रुप स्कूल पर शासन करने के इरादे से अपने आखिरी साल की तैयारी कर रहा है। 
एक लड़की, काव्या यादव दोस्त बनाने और जीवन जीने की उम्मीद में स्कूल में आती है, लेकिन जल्द ही उसे पता चल जाता है कि यहां के माहौल में ढलने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

इस सीरीज के ट्रेलर को पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'जादू के रूप में अगर कोई एक चीज मजबूत है तो वो 'सिस्टरहुड' है। बिग गर्ल डोंट क्राई अमेजन प्राइम पर 14 मार्च को रिलीज हो रही है। 
 
इस सीरीज में अवंतिका वंदनापु, अनीत पद्दा, दलाई, विदुषी, लाक्यिला, अफरा सैयद और अक्षिता सूद जैसी लड़कियां अहम रोल में नजर आएंगी। वहीं पूजा भट्ट, राइमा सेन, जोया हुसैन और मुकुल चड्ढा भी बोर्डिंग स्कूल के अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड हुआ मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर, कुणाल खेमू ने जताई खुशी