सम्बंधित जानकारी
- YRF के स्पाई यूनिवर्स में हुई आलिया भट्ट की एंट्री, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
- इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सौतेली मां करीना कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
- कृति खरबंदा संग दूसरी शादी रचाने जा रहे पुलकित सम्राट, वायरल हुआ कपल का वेडिंग कार्ड
- रानी मुखर्जी क्यों रहती हैं सोशल मीडिया से दूर? एक्ट्रेस ने बताई वजह
- मामा गोविंदा की वजह से कृष्णा अभिषेक को मिली खूब इज्जत, हर दिन मिलती थी इतनी फीस
sanjay dutt approached for allu arjun starrer pushpa 2 the rule for this character
मेकर्स ने 'पुष्पा 2' में एक बॉलीवुड सितारे को शामिल करने का प्लान किया है
Pushpa 2 The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2 : दा रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली हैं।
वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई हैं। खबरों के अनुसार मेकर्स ने 'पुष्पा 2' में एक बॉलीवुड सितारे को शामिल करने का प्लान किया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक सुकुमार ने संजय दत्त को इस फिल्म में एक रोल के लिए अप्रोच किया है।
सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त पुष्पा 2 में कैमियो करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक इंफ्लुएंसर का होने वाला है। जो स्टोरी लाइन में एक नई लेयर एड कर देंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक संजय दत्त के किरदार को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले 'पुष्पा 2' में मनोज बाजपेयी की एंट्री की भी खबर सामने आई थी। हालांकि न्यूज 18 संग एक इंटरव्यू के दौरान मनोज ने इन खबरों को गलत बताया था।
बता दें कि 'पुष्पा 2 : द रूल' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित 'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त को रिलीज होगी।
