1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. orry talks about nepo babies and nepotism in bollywood

orry talks about nepo babies and nepotism in bollywood

ओरी लगभग हर बी-टाउन पार्टीज में नजर आते हैं

Orry
Orry talked about nepotism: इंटरनेट सेंसेशन ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि बॉलीवुड स्टार किड्स के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। ओरी लगभग हर बी-टाउन पार्टीज में नजर आते हैं। बॉलीवुड स्टार्स के सीने पर हाथ रखे उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती है। हाल ही में ओरी ने नेपोटिज्म पर बात की है। 
 
इंडिया टुडे कॉन्कलेव में ओरी से 'नेबो बेबीज' और 'नेपोटिज्म' के बारे में सवाल किया। इसपर बात करते हुए ओरी ने कार्तिक आर्यन से लेकर शाहरुख खान तक का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि वह इंटरनेट पर कैसे फेमस हुए।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

ओरी ने 'नेपो बेबीज' और 'नेपोटिज्म' के सवाल पर कहा, इन शब्दों का एकदम नेगेटिव मतलब निकाला गया है। अगर आप उस कॉलेज में जाते हैं, जहां आपके माता-पिता गए थे। तो आपको वहां प्राथमिकता दी जाती है और आपको लेगेसी चाइल्ड कहा जाता है। स्कूल-कॉलेज में आपके साथ अच्छा बर्ताव किया जाता है। लेगेसी चाइल्ड के लिए दरवाजे आसानी से खुल जाते हैं क्योंकि उनके माता-पिता ने उन दरवाजों को खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
 
ओरी ने कहा, मैं टेक्निकली एक आउटसाइड हूं। और जो दरवाजे उन बच्चों के लिए आसानी से खुल गए हैं। वो शायद मेरे लिए नहीं खुलेंगे। लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए बिलकुल वैसा ही मौका चाहूंगा क्योंकि मैंने काफी मेहनत की है। मैंने जो कड़ी मेहनत की है, वो मेरे बच्चों को विरासत में मिले। अगर आज मैं प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का दोस्त हूं और उनका मुझ पर एहसान है तो मैं अपने बच्चों के लिए वही एहसान मानूंगा।
 
ओरी ने कहा, क्या कार्तिक आर्यन की मेहनत का फायदा उनके बच्चों को नहीं मिलना चाहिए? क्या शाहरुख खान की मेहनत का फायदा उनके बच्चों को नहीं मिलना चाहिए? कोई भी व्यक्ति इंटरनल सोर्स की तरह पैदा नहीं होता है। ऐसे माता-पिता होंगे, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जहरीले सांपों की तस्करी मामले में मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार