1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. call me bae season 2 ananya panday love triangle neel agastya gurfateh pirzada

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

Call Me Bae Season 2
पॉपुलर सीरीज 'कॉल मी बे सीजन 2' में बे अपनी जिंदगी में प्यार से भरे रोमांटिक प्लॉट के बीच नए ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली है। प्राइम वीडियो की सीरीज इस बार अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा और विहान समत के बीच लव ट्राएंगल देखने मिलने वाला है। इसके वजह से सीरीज खुद में सीरियस केमिस्ट्री और उलझी हुई भावनाएं लिए हुए है। 
 
सीरीज में नील और अगस्त्य दोनों का अपना अलग अंदाज है, तो क्या बे की ओल्ड स्कूल लव लाइफ में कुछ भी सुलझा हुआ नजर नहीं आ रहा है? जो भी हो, इस रोमांटिक मुकाबले में दर्शकों की दिलचस्पी अभी से बढ़ गई है। तो बताएं आप किसकी टीम में हैं?
 
इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। 
नए सीजन में एक बार फिर पसंदीदा कास्ट की वापसी हो रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी जरूरी किरदार निभाते नजर आएंगे।
 
'कॉल मी बे सीजन 2' का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर 2026 को भारत और 240 ज्यादा देशों और दुनियाभर के अलग-अलग क्षेत्रों में होगा।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह