शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidhu moose wala father balkaur singh shares video of-new born son
Last Modified: रविवार, 17 मार्च 2024 (15:22 IST)

बेटे की पहली झलक देख सिद्धू मूसेवाला की मां की आंखों में आए आंसू, पिता ने शेयर किया वीडियो

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है

Sidhu Moosewala's mother becomes mother
sidhu moosewala: दिवंगत पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
 
इस खबर के सामने आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस और परिवारवाले काफी खुश है। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे के जन्म के बाद अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धू की मां बेटे की पहली झलक देख काफी भावुक नजर आ रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @jindal.heart.ivf

वीडियो में बलकौर‍ सिंह अपने बेटे को चम्मच से दूध पिलाते दिख रहे हैं। वहीं अस्पताल का स्टॉफ भी काफी खुश है। वीडियो में डॉक्टर जैसे ही चरण कौर को बेटे की झलक दिखाते हैं उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह बच्चे को निहारती रहती हैं। 
इस वीडियो पर सिद्धू मूसेवाला के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किंग इज बैक।' एक अन्य ने लिखा, 'आज का दिन सिद्धू मूसेवाला के नाम।' एक और यूजर ने लिखा, 'सिद्धू मूसेवाला इज बैक।' 
 
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली थी। साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां...सो हाई' से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धू मूसेवाला ने काफी कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। 
 
ये भी पढ़ें
जहरीले सांपों की तस्करी मामले में मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार