सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना कैफ -विक्की कौशल की शादी में शाहरुख, अक्षय, विराट भी होंगे शामिल?
- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन गानों पर करेंगे डांस, नहीं बजेगा रणबीर कपूर का गाना
- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में क्या सलमान खान का परिवार होगा शामिल?
- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का सलमान खान के साथ कनेक्शन
- ऐश्वर्या राय बच्चन करेंगी इंडो-अमेरिकन फिल्म 'द लेटर'
Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding schedule | कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का यह होगा शेड्यूल
माहौल बन चुका है। मेहमान आने शुरू हो गए हैं। आज शाम से रस्में और जश्न शुरू हो जाएगा। विक्की कौशल और कैटरीना की शादी को साल की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है। सभी राजस्थान पहुंच चुके हैं जहां पर सारे कार्यक्रम होंगे।
7 दिसंबर
7 दिसम्बर को संगीत सेरेमनी होगी। इसके लिए गाने चुन लिए गए हैं। विक्की और कैटरीना जिन गानों पर डांस करने वाले हैं उसकी लिस्ट भी डीजे को दे दी गई है। कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए कई गीत हिट रहे हैं। उन गीतों पर ये दोनों डांस करेंगे। इमें 'काला चश्मा', 'नचदे ने सारे', 'तेरी ओर' जैसे गाने शामिल हैं।
8 दिसम्बर
8 दिसम्बर को सुबह 11 बजे हल्दी की रस्म होगी। इसके बाद दिन और रात में शानदार पार्टी का आयोजन होगा। खाने-पीने की कई चीजें विदेश से बुलवाई गई है।
9 दिसम्बर
9 दिसम्बर की दोपहर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सुबह 1 बजे सेहरा बंदी होगी। 3 बजे तक विक्की मंडप में पहुंचेंगे और शाम को दोनों अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन साथी बन जाएंगे। इसके बाद रात 8.30 पर पुल साइड पार्टी होगी जो देर रात तक चलेगी।
