1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor asks paps not to zoom video goes viral
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 (11:34 IST)

'ज्यादा जूम मत करना', करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल

Karisma Kapoor viral video
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर किसी इवेंट्स, मूवी स्क्रीनिंग्स और शो के प्रीमियर के दौरान पैपराजी को पोज देते नजर आते हैं। कई बार सेलेब्स की गलत एंगल से ली गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। कई एक्ट्रेसेस पीछे से जूम करके तस्वीरें क्लिक करने वाले पैपराजी को फटकार भी लगा चुकी है। 
 
अब करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को उनकी पीछे से जूम करके तस्वीरें न खींचने का कहती दिख रही हैं। करिश्मा कपूर अपने नए टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांस' के नए सीजन की शुरुआत करने पहुंची थीं। 
 
करिश्मा कपूर शो के सेट के बाहर पोज दे रही थीं, जहां हमेशा की तरह पापाराजी मौजूद थे। शूट खत्म होने के बाद उन्होंने पैप्स से शांत और विनम्र अनुरोध करते हुए कहा, 'ज्यादा जूम मत करना।' लेकिन यह छोटा सा संवाद सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का कारण बन गया। लोग इसे सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक जरूरी संदेश के रूप में देख रहे हैं।
 
वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने पापाराजी के व्यवहार पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक स्थापित अभिनेत्री को भी बुनियादी शिष्टाचार की याद दिलानी पड़ती है। एक यूजर ने लिखा, 'यह बात बड़े लोगों को बतानी पड़ रही है, यह ही शर्म की बात है।' 
 
भारत में पिछले कुछ सालों में पापाराजी कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है। सेलिब्रिटीज की हर छोटी-बड़ी गतिविधि कैमरे में कैद होती है। लेकिन कई बार यह कवरेज ‘इंट्रूसिव’ यानी दखल देने वाली भी हो जाती है। कई एक्ट्रेसेस पहले भी कैमरा एंगल्स और क्लोज-अप शॉट्स को लेकर असहजता जता चुकी हैं।
 
करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और अब वह टीवी पर भी सक्रिय हैं। वह India’s Best Dancer सीजन 5 में जज के तौर पर नजर आएंगी, जहां उनके साथ गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी होंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'टॉक्सिक' की रिलीज डेट फिर टली, यश ने बताई वजह