'डॉन 3' विवाद पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, 40 करोड़ के नुकसान पर कही बड़ी बात
फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' का ऐलान बड़े जोर-शोर से किया था। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन बीते दिनों रणवीर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। इससे पहले 'डॉन 3' की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म छोड़ दी थी।
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से अलग होने के बाद उनके और फरहान अख्तर के बीच गहरा तनाव पैदा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के इस फैसले से एक्सेल एंटरटेनमेंट को लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। यह मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया।
अब फरहान अख्तर ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ है। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने इस विवाद और फिल्म की देरी के बारे में बात की। फरहान का कहना है कि इन झटकों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
फरहान ने कहा, मैंने जो सीखा है वह यह है कि हमेशा अप्रत्याशित की उम्मीद रखें। जब तक आपके पास फिल्म फुटेज के रूप में नहीं आ जाती, तब तक किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
फरहान ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने दिल चाहता है से लेकर अब तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि एक लंबा और सफल सफर होने के बाद, कभी-कभी ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर आते हैं और उन्हें सहजता से स्वीकार करना चाहिए।
यह पूरा विवाद दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद शुरू हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने अचानक फिल्म से वॉकआउट कर लिया, जिसे फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी ने आसानी से स्वीकार नहीं किया। मामला इतना बढ़ गया कि इसे प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक ले जाया गया।
एक्सेल एंटरटेनमेंट का कहना है कि प्री-प्रोडक्शन पर 40 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे और रणवीर ने हर स्तर पर स्क्रिप्ट को मंजूरी दी थी। वहीं खबरों के अनुसार रणवीर का आरोप था कि उनके करियर के एक कथित 'स्लंप' को देखते हुए फरहान ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, जिससे वे असहज महसूस कर रहे थे।
विवाद को कानूनी रूप देने के बजाय गिल्ड ने दोनों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह दी है। हालिया खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी 10 करोड़ रुपये की साइनिंग अमाउंट वापस करने की पेशकश की है। इतना ही नहीं, उन्होंने 40 करोड़ के नुकसान की भरपाई के लिए अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' में एक्सेल एंटरटेनमेंट को हिस्सेदारी देने का भी प्रस्ताव रखा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें