सम्बंधित जानकारी
- 'स्प्लिट्सविला 16' फेम प्रीत सिंह पर मुंबई के क्लब में हमला, टूटा दांत और सूजा चेहरा, वीडियो हुआ वायरल
- दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- 'बाहुबली 2' की रिलीज को 9 साल पूरे, जानिए कैसे प्रभास की फिल्म ने बदल दिया सिनेमा का इतिहास
- क्या आप जानते हैं सामंथा रुथ प्रभु का असली नाम, मजबूरी में किया था मॉडलिंग का रुख
- काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' इस दिन होगी रिलीज
क्या बाइसेक्शुअल हैं करण औजला, सिंगर की टीम ने बताया वायरल पोस्ट का सच
फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल होने का ऐलान किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया।
जहां कुछ लोग करण की हिम्मत की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई फैंस इसे फर्जी बता रहे थे। अब इस वायरल खबर का सच करण की टीम ने बताई है। इंटरनेट पर घूम रहे इस स्क्रीनशॉट में करण औजला के आधिकारिक हैंडल जैसा दिखने वाला एक अकाउंट दिखाया गया, जिससे एक पोस्ट शेयर की गई थी।
Every karan aujla fan right now #karanaujla pic.twitter.com/fQrjqizYFH
— Aaftab (@Whotfaaftab) April 26, 2026
इस पोस्ट में गायक के हवाले से उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़े दावे किए गए थे। देखते ही देखते एक्स और इंस्टाग्राम पर #KaranAujla ट्रेंड करने लगा और यूजर्स इस पर तीखे रिएक्शन देने लगे। इस बढ़ते विवाद और फैंस के बीच मचे हड़कंप को देखते हुए करण औजला की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की।
टीम ने इस पोस्ट को पूरी तरह से 'फेक और एडिटेड' करार दिया है। बयान में कहा गया, सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसका करण औजला से कोई लेना-देना नहीं है। यह किसी शरारती तत्व द्वारा गायक की छवि खराब करने की कोशिश है।
विवादों के बीच 'पी पॉप कल्चर इंडिया टूर' का जलवा
भले ही सोशल मीडिया पर करण की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें उड़ रही हों, लेकिन उनका प्रोफेशनल ग्राफ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। करण औजला इन दिनों अपने 'पी पॉप कल्चर इंडिया टूर' में व्यस्त हैं। इस टूर की शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी।
करण औजला ने 'सॉफ्टली', 'डॉन्ट लुक', 'प्लेयर्स', और 'चिट्टा कुर्ता' जैसे गानों के जरिए ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई है। हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' ने उन्हें बॉलीवुड में भी एक बड़ा मुकाम दिला दिया है।
